फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गुलाब का फूल दे याद दिलाया हेलमेट

Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाइक सवार को पुष्प देकर जागरूक करतीं एआरटीओ अंकिता शुक्ला। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पटेल चौराहे पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट लगाए वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को आरटीओ अयोध्या विश्वजीत प्रताप सिंह व एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने गुलाब का फूल देकर जागरूक किया।
विज्ञापन


आरटीओ ने चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील करते हुए बताया कि जीवन बहुमूल्य है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचे। वहीं एआरटीओ ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने व नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान यातायात प्रभारी रामजतन यादव,राम सिंह सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें