फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बालिका से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। घर पर एक बालिका को अकेली पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में इसकी तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के निवासी पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक कार्य से बाहर गया था। घर पर उसकी 10 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
वापस लौटने पर बालिका घर में रोती मिली। पूछने पर उसने घटना के बारे बताया। पुलिस ने मिली तहरीर पर केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए सीएचसी सिरौलीगौसपुर भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी अलवास के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी दुकानदार फरार
कुुर्सी। थाना क्षेत्र के गांव में एक दुकानदार ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि पिता की पहुंचने पर दुकानदार भाग निकला। इसकी शिकायत पिता ने कुर्सी थाने में की है। पिता ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसकी चार वर्षीय बेटी मोहल्ले में एक दुकान पर सामान लेने गई थी।
इस दौरान उसको अकेला देख दुकानदार उससे अश्लील हरकतें करने लगा। काफी समय बीतने के बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो वह उसकी तलाश करते हुए दुकान पर पहुंचे। उनको देखते ही मासूम के साथ अश्लील हरकत कर रहा दुकानदार भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें