फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ उसकी बहू ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। दरोगा की पत्नी व बेटी को मारपीट करने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय रिटायर्ड दरोगा शहर के एक मोहल्ले में सपरिवार रहते हैं। उनके छोटे बेटे की पत्नी ने बुधवार रात कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दोपहर में उसके पति घर पर नहीं थे। इस दौरान सास व ननद ने उसे मारापीटा। उसके बाद ससुर ने दुष्कर्म किया व मारापीटा। शाम को पति के घर आने पर उससे घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से शिकायत की। उधर रिटायर्ड दरोगा का आरोप है कि उसके छोटे बेटे ने प्रेम विवाह किया है। इसका विरोध करने के चलते बहू नाराज रहती है। नाराजगी के चलते उसने यह केस दर्ज कराया है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें