फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में छाई रक्षाबंधन की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भाइयों की कलाई पर आज बहनें अपने स्नेह की डोर बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगलकामना करेंगी। वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन देकर उपहार भेंट करेंगे। भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार को बाजारों में खूब रौनक रही।
विज्ञापन

दिनभर राखियों व मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। शाम को रंगबिरंगी बिजली की झालरों से सजी दुकानों से बाजार का आकर्षण और बढ़ गया। राखी की दुकानों से लेकर कपड़े, गिफ्ट व मिठाई के दुकानदार भी बिक्री में व्यस्त रहे। भाई-बहनों ने राखी के अलावा एक-दूसरे को गिफ्ट देने के लिए कपड़े, अंगूठी, ब्रेसलेट आदि की खरीदारी की। महंगी राखियों के लिए ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।
रक्षाबंधन को लेकर बुधवार को ही मिठाई की दुकानें सुबह से सज गईं। मिठाइयों मेें इस बार घेवर खूब पसंद किया जा रहा है। बाजार में केसरिया, सादा व मलाई घेवर है। मिठाइयों में काजू खोया मिक्स, स्पेशल केसरिया गिलौरी, पिस्ता रोल, मिक्स मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट्स व गिफ्ट पैक खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सज-धजकर भाइयों के घर जाने के लिए बुधवार को महिलाओं ने खूब तैयारी की। ब्यूटी पार्लर में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते महिलाएं अपने नंबर आने का इंतजार करती दिखाई दीं। ब्यूटी पार्लर के बाहर या आसपास कई स्थानों पर युवकों के मेंहदी लगाने के स्टाल पर भी महिलाएं मेंहदी लगवाने में मशगूल दिखीं। वहीं, जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को बहनें राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने बहनों को भाइयों से मिलाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
रक्षाबंधन पर बुधवार मध्यरात्रि से गुरुवार मध्यरात्रि तक महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री रहेगी। किसी भी श्रेणी की बस में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकती हैं। एआरएम आरएस वर्मा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन को लेकर शासन की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है। जबकि बुधवार को बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें