फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की जमाखोरी रोकने को छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी रोकने के लिए मंगलवार को विपणन और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मंडी में छापा मार कर कारोबारियों के यहां छानबीन की। इस कार्रवाई से मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। किसी भी व्यापारी के पास प्याज की जमाखोरी नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मंडी में प्याज के काउंटर लगाकर बिक्री कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी और जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही की टीम ने मंगलवार को मंडी में छापा मारा तो प्याज व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई व्यापारियों के यहां प्याज के स्टॉक की छानबीन की। बताया कि किसी व्यापारी के पास प्याज की जमाखोरी नहीं मिली। व्यापारियों के पास 40 से 50 क्विंतल प्याज मिला। व्यापारियों ने बुधवार को आपूर्ति विभाग के सहयोग से मंडी परिसर में स्टाल लगाकर बाजार से कम दामों पर लोगों को प्याज उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें