फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की दवाएं जब्त, भरे गए पांच नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। बिना लाइसेंस संचालित दो मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया गया तथा यहां से बरामद करीब डेढ़ लाख रुपये की दवाएं जब्त कर पांच दवाओं केे नमूने भरकर जांच को भेजे गये। सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल के निर्देशन में औषधि निरीक्षकों की टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल जीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक सीमा सिंह, सुमित वर्मा और शैलेंद्र सिंह ने अहमदपुर टोल प्लाजा निकट देवकली तिराहा स्थित शिवप्रताप के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस के किया जा रहा था और यहां से पशुओं में प्रयोग किए जाने वाले प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री खुलेआम की जा रही थी। जांच के दौरान दुकान से 72 हजार की दवाएं जब्त करते हुए दो दवाओं के नमूने भरकर जांच को भेजे गए।
वहीं टीम ने यहीं पर संचालित मकसूद मेडिकल स्टोर की जांच की तो पाया कि इसका भी संचालन बिना लाइसेंस के किया जा रहा है और यहां से भी प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की जा रही थी। इस पर दुकान से बरामद 78 हजार की दवाएं जब्त कर मेडिकल स्टोर को सील करा दिया गया है और तीन दवाओं के नमूने भरकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित दवाएं बेचने और बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने पर दो मेडिकल स्टोर बंद कराए गए हैं। वहां से बरामद दवाओं को जब्त कर पांच दवाओं के नमूने भरकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें