फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में संविदा लाइनमैन की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुुुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज- हेतमापुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार संविदा लाइनमैन की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल एक अन्य को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सुढ़ियामऊ पॉवर स्टेशन पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता निवासी गोविंद (35) बृहस्पतिवार को अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान सूरतगंज-हेतमापुर मार्ग पर बाबा छेदीदास कुटी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार रामनगर थाना क्षेत्र के मोहड़वा निवासी शरीफ (22) से आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में घायल संविदा लाइनमैन गोविंद की मौके पर मौत हो गई। वहीं शरीफ घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मृतक संविदा लाइनमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक संविदा लाइनमैन के पत्नी के अलावा दो बेटे बिन्नू व चिंन्नू तथा पुत्री अनन्या व प्रज्ञा है। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप
सड़क हादसे में घायल शरीफ को सूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना पर पहुंचे भाई लवकुश ने बताया कि यहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा। डॉक्टर के इस मानवीय से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें