फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहा था क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। क्लीनिक चला रहा एक झोलाछाप नोडल अधिकारी को देख भाग खड़ा हुआ। नोडल अधिकारी ने उसे कई बार फोन कर बुलाया लेकिन वह नहीं आया। इस पर झोलाछाप के क्लीनिक को सील करा दिया गया है। इसके अलावा प्रपत्र न दिखा पाने पर चार अन्य झोलाछाप संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बृहस्पतिवार को तिलोकपुर और मसौली में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान तिलोकपुर में संजय पटेल द्वारा क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था लेकिन नोडल अधिकारी को देख वह क्लीनिक छोड़ भाग खड़ा हुआ।
नोडल अधिकारी ने फोन कर उसे प्रपत्र दिखाने के लिए कहा लेकिन वह वापस नहीं आया जिस पर नोडल अधिकारी ने क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा करा दिया है। इसके अलावा कस्बे में ही प्रदीप, सत्यवान और गोकरन द्वारा बिना पंजीकरण कराए ही क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मसौली कस्बे में मो. इकबाल द्वारा बिना पंजीकरण कराए क्लीनिक का संचालन होते पाया गया। जिस पर इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि एक झोलाछाप क्लीनिक छोड़ भाग गया था जिस पर उसका क्लीनिक सील करा दिया गया है। बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलाने वालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें