फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बाराबंकी। किसान विरोधी बिल व डीजल पेट्रोल के बड़े दामों के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना- - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों की वापसी को लेकर बृहस्पतिवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। शहर में पार्टी के छाया चौराहा स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च लेकर निकले कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काबू किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित अपना एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान तनुज पुनिया ने कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेगा। ज्ञानेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के हर सुख-दुख में साथ खड़ा है। जबकि भाजपाई सत्ता के मद में घूम रहे हैं।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने भी तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। इस दौरान पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को काबू किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, गौरी यादव, सुरेश वर्मा, रामहरख रावत, विजय पाल गौतम, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें