पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
क्रासर
सड़क पर निकलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
फोटो- 35
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने छाया चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी मार्च निकालने की तैयारी में थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार का आवाम की जरूरत से कोई लेना-देना नही है। यही वजह है कि दिन-प्रतिदिन रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर महंगाई का बोझ जनता पर डाला जा रहा है। लेकिन कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आम जनता को महंगाई का दर्द देने वाली जनविरोधी भाजपा सरकार का जाना जरूरी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छाया चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सुबह से ही कांग्रेसियों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया। जबकि प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुये बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लिये जाने की मांग करते रहे। इस मौके पर अम्बरीश रावत, अमित कुमार, कुनाल बाल्मीकि, सोनम वैश्य, रीतेश रावत आदि मौजूद रहे।