फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 बीघे अवैध प्लाटिंग भूमाफिया से कराई मुक्त

विज्ञापन
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में गदिया गांव के निकट तहसील प्रशासन टीम द्वारा जेसीबी से तोड़ी ग? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर इलाके के विनियमित क्षेत्र में बिना लेआउट पास कराए की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मंगलवार को 40 बीघे क्षेत्रफल में फैली गदिया में दो व कुरौली में एक अवैध प्लॉटिंग के पक्के निर्माण को ध्वस्त कराकर भूमाफिया से मुक्त कराया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफिया में हड़कंप मच गया है। सदर तहसील के विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग का जाल फैला हुआ है। यहां तो लेआउट पास कराना दूर कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर उसे बेचने का कारोबार चल रहा है। इस कार्य में स्थानीय राजस्व कर्मी भी भूमाफिया का सहयोग कर रहे हैं। इन शिकायतों को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा जमीनें चिन्हित की गई।
मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में विनियमित क्षेत्र के जेई, राजस्व तथा पुलिस टीम ने मानक विहीन अवैध प्लॉटिंग में कराए गए गेट, चारदीवारी व सड़क आदि पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

इसमें गदिया गांव स्थित भूपेश बंसल की गाटा संख्या 2761 से लेकर 2773 तक की करीब 20 बीघे भूमि को अवैध प्लॉटिंग से मुक्त कराया। इसी प्रकार गदिया में ही सुकरेंद्र आदि 10 बीघे तथा कुरौली में अभिषेक अग्रवाल की 10 बीघे की अवैध प्लॉटिंग के पक्के निर्माण को ध्वस्त कराकर मुक्त कराया गया।
विनियमित क्षेत्र में मानक विहीन तरीके से गदिया व कुरौली में 40 बीघे क्षेत्रफल में की गई तीन अवैध प्लॉटिंग के पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इनको पहले नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-तपन मिश्रा, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें