फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को किसान सड़कों पर उतरे और पैदल मार्च निकाला। वहीं तहसीलों में भी किसानों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा और चौराहों पर जहां पुलिस के जवान पूरी मुस्तैद के साथ थे वहीं एडीएम और एसडीएम बराबर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। इसके बाद गन्ना कार्यालय पहुंचे किसानों से एसडीएम सदर और सीओ ने वार्ता की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

भाकियू किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में गन्ना कार्यालय पहुंचे किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर अभय पांडेय और सीओ सीमा यादव को सौंपा। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले पदाधिकारियों ने छाया चौराहे से पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा। किसान एकता मोर्चा के सुनील कुमार और भाकियू नेता विक्रांत सैनी ने समर्थकों के साथ हैदरगढ़ रोड स्थित पटेल प्रतिमा पर एकत्र हुए और यहां पर पहुंचे शहर कोतवाल पंकज सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने कहा कि उन्हें तीनों कृषि कानून किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। इसलिए सरकार को इन तीनों कानूनों को जल्द से जल्द से वापस ले लेना चाहिए। जब तक ये कानून वापस नहीं होते हैं तब तक इसी तरह से प्रदर्शन होते रहेंगे। वहीं सिरौलीगौसपुर में किसान नेता निसार मेहंदी ने अपना ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा रामनगर, मसौली आदि में भी किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर में चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर राम किशोर पटेल, उत्तम वर्मा, सतीश वर्मा रिंकू, लालजी, कमालुद्दीन, सुधाकर वर्मा, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें