फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की दीवार ढही, आंगनबाड़ी केंद्र के चार बच्चे घायल

विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के कोलहदा गांव में मंदिर की इसी बाउंड्री के गिरने से घायल हुए बच्? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। कोलहदा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास मंदिर की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। साथ खेल रहे अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र में कोलहदा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास बच्चे खेेेल रहे थे। दिन में एक बजे केंद्र के पास मौजूद दुर्गा मंदिर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के पास मौजूद अनुराग (6) पुत्र अशोक कुमार, लक्ष्मी (5) पुत्री साहबदीन, सर्वजीत (10) पुत्र गंगाराम, निखिल (10) पुत्र मनोहर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला है।
ग्रामीणों के सहयोग से परिवारीजनों ने घायल बच्चों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार कर निखिल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला बाजपेई ने बताया कि सभी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के नहीं हैं। आंगनबाड़ी में आई लक्ष्मी गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। सीडीपीओ कमलेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें