फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए किसानों का साथ दे रही कांग्रेस पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोदी सरकार ने कृषि कानून संसद में बिना चर्चा कराए पारित करा लिए हैं। यह देश के 62 करोड़ अन्नदाता के जीवन को बर्बाद कर देंगे। कांग्रेस न्याय दिलाने के लिए किसानों का साथ दे रही है। यह बातें मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहीं।
विज्ञापन

वे कांग्रेस स्थापना दिवस के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के हरख चौराहे से मंजीठा तक तथा विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी की रामलीला मैदान दशहरा बाग से मंजीठा तक निकाली कांग्रेस संदेश यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस महासचिव विधानसभा जैदपुर के प्रभारी केसी श्रीवास्तव ने की। किसान संदेश यात्रा के दौरान रियाज अहमद गूजर, डॉ. रंजीत मिश्रा, रामप्रताप वर्मा, राम सागर यादव, प्रदीप कोरी, फवाद किदवई, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें