फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एटा जनपद में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने की घटना के विरोध में समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े वकीलों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शांति ओम की अगुवाई में एकत्र हुए वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एटा में अधिवक्ता के साथ हुई घटना के दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए। अधिवक्ताओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, शिवराज सिंह, सुनील यादव, सिद्धांत कपिल, पंकज यादव, इंदु कुमार, प्रणय, अनिल, इरशाद समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें