फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मंडी कार्यालय में ताला डाला, गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान की तौल न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को मंडी सचिव कार्यालय में ताला जड़ने के साथ गेट पर धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि चार कांटों में दो ही लगाए गए और उन पर भी धान नहीं तौला जा रहा है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में धान की तौल के लिए चार कांटे तौल के लिए दिए जाने के बाद धान की तौल नहीं होने पर नाराज किसानों ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष राधेरमन की अगुवाई में मंडी सचिव कार्यालय में ताला लगा कर वहीं गेट पर धरना शुरू कर दिया। भाकियू के छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अपुल वर्मा न्े आरोप लगाया कि किसानों का धान खरीदने के बजाए मिलों के कागज चढ़ाने में ज्यादा रुचि दिखाई जा रही है। चेतावनी दी कि आवंटित किए गए कांटे चालू कर किसानों के धान की तौल नहीं कराई जाने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रवि वर्मा, शिवा, खालिद, ब्रहमादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें