बाराबंकी। कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज केस वापसी के लिए भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को अहमदपुर टोल प्लाजा के पास अयोध्या हाईवे पर धरना-प्रदर्शन किया। संतकबीर नगर से वापस लौटे रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरने में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। दर्ज केस वापस लेने की मांग उठाई। इससे कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा।
धरना देने के लिए शुक्रवार सुबह से ही अहमदपुर टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। उसी बीच संतकबीरनगर से लौट रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच गए और धरना पर बैठ गए। उन्होंने कुछ समय पहले प्रदर्शन के संबंध में कार्यकताओं के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग की। प्रदेश के प्रवक्ता राजवीर सिंह जादौन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मामले को सुलझा दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने बताया कि मामले को सुलझा दिया गया है।