फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगढ़ विधायक समेत 84 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को 84 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए जाने वालों में हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत, पांच मासूम, जिला अस्पताल के डॉक्टर, हैदरगढ़ व रामनगर सीएचसी के कर्मचारी, इलाहाबाद बैंक कर्मी, मोहम्मदपुर चौकी का एक पुलिस कर्मी आदि शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए मासूमों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधायक और डॉक्टर ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। संपर्क में आने वालों से अपनी कोरोना की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष के बाद हैदरगढ़ क्षेत्र के विधायक बैजनाथ रावत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने पर हुआ। विधायक ने खुद को होम आइसोलेट करने के साथ गत दिनों संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच कराने की बात कही है। इसके साथ जिला अस्पताल का एक चिकित्सक, सीएचसी हैदरगढ़ के दो व रामनगर सीएचसी का एक कर्मचारी, नाका सतरिख स्थित इलाहाबाद बैंक का कर्मी, मोहम्मदपुर पुलिस चौकी का एक सिपाही भी कोरोना की चपेट में आ गया। वहीं सीएचसी को सैनिटाइजेशन कराने के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ जिले के विभिन्न इलाकों में बहुत से लोग पॉजिटिव पाए गए। उनमें जवाहरपुर में एक वर्षीय बालक, रसूलपुर में नौ वर्षीय बालक, भिटी में पांच वर्षीय बालक और जैदपुर में एक वर्षीय बालिका संक्रमण की चपेट में आ गई। इन बच्चों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें