फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंताओं ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंताओं ने ईपीएफ घोटाले को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने इस मामल के आरोपियों को गिरफ्तार की मांग की। मांग पूरी न होने पर अवर अभियंताओं ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के सदस्यों ने शाम तीन बजे से पांच बजे तक विरोध जताया। अवर अभियंताओं ने नारेबाजी की और ईपीएफ घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जूनियर संगठन के अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि 27 नवंबर तक संघर्ष समिति के साथ मिलकर विरोध सभा आयोजित की जाएगी। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 28 नवंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। विरोध सभा में जिला संयोजक पीपी सिंह, सुनील मौर्या, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, संगठन के मंडल अध्यक्ष विनोद गिरि, सरोज कुमार, गोल्डी कक्कड़, मूलचंद, सौमित्र भट्टाचार्य, अबरार अहमद, लालजी सोनकर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें