शहर से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सट्टी बाजार पानी टंकी पर एकत्र होकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
जमात रजा-ए-मुस्तफा की तरफ से आयोजित इस प्रदर्शन में मौलाना अब्दुल मुस्तफा हशमती ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम की निजी जिंदगी में जब जब किसी ने कोई आपत्तिजनक बात कही है तो उसका सर कलम किया गया है।
मौलाना ने कहा कि दिसंबर 2015 को हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने पैंगबर साहब के बाहरे में जो बातें कही है उससे आज पूरे हिंदुस्तान के मुसलमानों में आक्रोश व्याप्त है।
मौलाना ने कमलेश तिवारी के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाते हुए सरकार द्वारा उसे फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारी सट्टी बाजार से घंटाघर, धनोखर, नेबलेट, बेगमगंज, कोतवाली से हाईवे पर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर उसामा अंसारी, ताज बाबा, मुईन अहमद, मुफ्ती इश्तियाक, मौलाना कारी मोहम्मद अलीम, जाहिद अली, मौलाना लईक रजा नूरी समेत कई लोग मौजूद रहे।