फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फुले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 22 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मौजूद प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार वर्मा को सौंपा। जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई गई रोक तत्काल हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों, जातिवाद और महिला शिक्षा के खिलाफ अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष में बिताया। उन पर बनी फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है और देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का प्रयास प्रतीत होती है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की कि सेंसर बोर्ड की रोक हटाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर समाज में सकारात्मक सोच विकसित की जा सके। विरोध प्रदर्शन में आकाश वर्मा, अरविंद यादव, ललित रावत, सत्येंद्र यादव, अजीत श्रीवास्तव, मोहम्मद नफीस अंसारी, बलवंत यादव, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें