फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफी अहमद को भारतरत्न से नवाजा जाए- डॉ.अम्मार रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री रफी अहमद किदवई की 127वीं जयंती पर गुरुवार को कस्बा स्थित उनकी मजार पर पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, फैज किदवई सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रफी अहमद किदवई ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्वमंत्री अम्मार रिजवी ने कहा कि रफी अहमद का जीवन गरीबों और किसानों के लिए मददगार रहा। उन्होंने पूरी जिंदगी देश सेवा में लगाई। आज भारत में यदि कश्मीर है तो वह रफी अहमद की देन हैं। सभी लोग अपनी आवाज को बुलंद करें कि ऐसे महान नेता को भारतरत्न से नवाजा जाय क्योंकि ऐसा देशभक्त और उदारवादी नेता सदियों में पैदा होता है। पूर्व सांसद डॉ. पुनिया ने कहा कि रफी अहमद के जीवन से सीख लेने की जरुरत है।
आज के दौर में ऐसे व्यक्ति कम मिलेंगे, जिन्होंने अपनी राजनीतिक कॅरिअर एक छोटे से गांव से शुरु करते हुए देश का नाम रोशन किया। पूर्वमंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि रफी अहमद ने कभी सांप्रदायिकता की राजनीति नहीं की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रदीप, ओमकार, अशफाक उल्ला, अमीर हैदर, यासिर अराफात, शहनशाह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, विजय बहादुर, मनोज, श्रीकृष्ण ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धा सैय्यद अली, शेख जहीरउद्दीन, शेख चंदा मियां, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल अजीज, मजीद किदवई, अब्दुल हलीम, शब्बर अली, सफी अहमद, रामेश्वर, रामनरायन, कामिल, हिमायत अली, चुन्नी मियां सहित तीन दर्जन सेनानियों के उत्तराधिकारियों को कार्यक्रम आयोजक मुईन अहमद और अध्यक्ष राजेश पांडेय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें