फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 13 दिन बाद भी कई धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं

Sat, 14 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर। किसानों से धान खरीद की स्थिति बेहद खराब है। पीसीएफ और पीसीयू सहित विभिन्न एजेंसियों ने आठ धान क्रय केंद्र खोले हैं। एक नवंबर से खरीद शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन 13 दिन बाद भी कई केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी किसानों को तरह-तरह के बहाने बनाकर वापस लौटा रहे हैं। साधन सहकारी समिति सेमरावा, बिबियापुर, फिरोजाबाद, नवाबपुर और कोडरी समिति पर खरीद शुरू नहीं हुई है। खरीद न होने से किसानों को खुले बाजार में औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
धान क्रय केंद्र प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक बोरियां उपलब्ध नहीं हुई हैं। मिल अटैच न होने के कारण भी धान खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। मिल अटैच होने के बाद ही खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम हैदरगढ़ अश्वनी कुमार ने बताया कि जिन धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हुई है, उनकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें