फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बसों की कर्मी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 29 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर बुधवार सुबह से ही बसाें का टोटा रहा। टिकैतनगर, हैदरगढ़, त्रिलोकपुर और लखनऊ रूट की को प्रयागराज भेजे जाने से बसों का संख्या कम रही, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ बसें खड़ी थीं, मगर यह बसें किस रूट पर जाएंगी, यह बताने वाला कोई नहीं था। ऐसे में जैसे ही कोई बस आती, बस में जगह पाने के लिए लोग दौड़ पड़ते। भीड़ के चलते बस में चढ़ने से लेकर बैठने तक के लिए लोगों को मशक्कत करना पड़ी।
विज्ञापन

बाराबंकी डिपो से परिवहन निगम से 98 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। कुंभ के चलते प्रयागराज के लिए 40 बसें लगाई गई हैं जो श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही हैं। इससे बसों की कमी हो गई है और यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बस कहां जाएगी, इसकी जानकारी पूछताछ काउंटर से भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। बस स्टेशन से लेकर पटेल तिराहे तक यात्री बस का इंतजार करते दिखाई दिए। मजबूरी में कई यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि प्रयागराज कुंभ गई कुछ बसें ही वापस आई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए फेरे व समय बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें