फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बजट न मिलने से अटका सेमिनार हाल व पार्क निर्माण

Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज को आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते रुकावटों का सामना कर रहा है। स्टेशन रोड स्थित यह कॉलेज, जिसकी स्थापना 1964 में हुई थी, आज भी जर्जर भवनों में संचालित हो रहा है। कॉलेज परिसर में 1000 स्क्वायर फीट में आधुनिक सेमिनार हॉल और खाली पड़ी जमीन में पार्क निर्माण की योजना थी। हालांकि, बजट की कमी के कारण इन परियोजनाओं का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सकारात्मक पहल के तहत तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार के प्रयासों से अधूरे पड़े हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कॉलेज के पदेन अध्यक्ष डीएम और सचिव एसडीएम होते हैं। इस ऐतिहासिक संस्थान को आधुनिक ढांचे और संसाधनों की सख्त जरूरत है। करीब साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राएं यहां बीए, बीएससी, एमएससी, बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं। यदि सेमिनार हॉल और पार्क का निर्माण जल्द पूरा होता है, तो यह न केवल छात्रों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि कॉलेज के शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए प्रयास जारी हैं और जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें