फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जेल में गश खाकर गिरा कैदी, मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला जेल में शुक्रवार दोपहर बहन व जेल में ही बंद पुत्र से मुलाकात करने के दौरान एक कैदी गश खाकर गिर पड़ा। जेलर ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेल प्रशासन हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ममरखापुर गांव निवासी दिलीप कुमार वर्मा (62) को गैर इरादतन हत्या के मामले में 26 फरवरी 2024 को जेल में दाखिल किया गया था। अदालत ने दिलीप व उनके पुत्र को 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी।
दिलीप का पुत्र भी जेल में ही बंद है। शुक्रवार को दिलीप की बहन उनसे मिलने आई थी। बैरक के बाहर मुलाकात स्थल पर बहन व पुत्र से बातचीत करने के दौरान दिलीप के सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। जेल प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस मंगाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिलीप बीमार नहीं थे। सुबह भी हालत सामान्य थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें