फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पेट्रोलपंपों पर छापा, दो मशीनें सीज

Thu, 04 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बस स्टाॅप स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएस द्वारा पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर चोरी किए जाने के खुलासे के बाद जिलों में टीमें गिश्तकर जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीम ने शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जांच के दौरान एक डीजल और एक पेट्रोल मशीन संदिग्ध पाई गई। जिस पर इन दोनो मशीनों के दो-दो पल्सर कार्ड जांच के लिए भेेजे गए हैं।       
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को सबसे पहले बस स्टेशन पर संचालित बद्री प्रसाद रामचन्दर वर्मा के पेट्रोल पंप पर छापा मारा। करीब एक घंटे तक चली कार्यवाई में अभिलेखों व तौल की मात्रा सही पाई गई।

इसके बाद टीम ने लखनऊ रोड स्थित श्रीवास्तव फीलिंग सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर तौल की मात्रा तो सही पाई गई पर डीजल मशीन पर लगे दो पल्सर कार्ड संदिग्ध पाए गए। जिस पर मशीन को सीज कर दोनों पल्सर कार्डों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शाम तीन बजे के बाद टीम रेठ नदी के पास संचालित इंद्रा फिलिंग सेंटर पर जांच करने पहुंची। यहां पर भी पेट्रोल की एक मशीन पर लिखा था मशीन खराब है। जिस पर इसकी जांच की गई तो इसके दोनो पल्सर कार्ड संदिग्ध पाए गए। जिस पर इस मशीन को भी सीज कर कार्डों को जांच के लिए भेजा गया है।

इस मौके पर शहर कोतवाल एसपी सिंह, एचपीसीएल के अनिरुद्ध गुप्ता, आईओसीएल के सेल्स मैनेजर विकास वर्मा, सर्विस इंजीनियर कपिल जैन, जीएस त्रिपाठी, बांट माप अधिकारी नर नारायण सिंह, वेद प्रकाश, एआरओ विनोद कुमार यादव और प्रभाष त्रिपाठी मौजूद रहे।       

डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की जांच टीम गठित की गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर टीम के साथ पहुंच जांच की गई। दो पेट्रोल पंपों पर लगी एक डीजल और एक पेट्रोल मशीन में लगे पल्सर कार्ड संदिग्ध पाए गए। जिस पर इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पेट्रोल पंपों की जांच कंपनी से आए अधिकारियों के साथ की जा रही है। -पूजा यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें