फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गड़बड़ी में फंसे सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित

Tue, 24 Sep 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रधानाचार्य पर फर्जी मुकदमा लिखवाने, छात्रों की पिटाई करने, कर्मचारियों व शिक्षकों से अभद्रता के साथ वित्तीय गड़बड़ी के तमाम आरोप हैं। प्रबंध समिति की ओर से इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी जाएगी। इसके बाद ही इस मामले पर डीआईओएस आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
विज्ञापन

सिटी इंटर कॉलेज में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां के प्रधानाचार्य शिवचरन गौतम को प्रबंधक सरदार आलोक सिंह ने निलंबित कर दिया है। प्रबंधक के मुताबिक प्रधानाचार्य द्वारा कॉलेज के चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार भी किया। कई बार मांग के बाद भी शिक्षकों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं उपलब्ध कराए। छात्र की बेरहमी से पिटाई करने, पीटीए शुल्क के रूप में नियम विरुद्ध वसूली, बिना सूचना अवकाश पर जाने और अप्रैल माह का वेतन बिल रोकने के साथ कॉलेज में कार्य आवंटन में गड़बड़ी की थी।
जांच में आरोप साबित के बाद ही उन्हें निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। इनके स्थान पर प्रवक्ता भौतिक विज्ञान वीपी सिंह को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वही आरोपी प्रधानाचार्य शिवचरन गौतम का कहना है कि वर्ष 2022 में आयोग से हुई नियुक्ति के बाद से ही प्रबंधक उन्हें फर्जी आरोपों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी का कहना है कि प्रबंध समिति की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के बाद ही आगे आने की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक लिपिक भी निलंबित
कॉलेज में तैनात सहायक लिपिक वेतन इरफान को भी निलंबित किया गया है। इन पर आरोप है कि अप्रैल माह में औचक निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य शिवचरन गौतम को बिना सूचना अवकाश पर होना पाया गया था। इस पर लिपिक को प्रधानाचार्य का दो दिन का वेतन काटकर बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लिपिक ने बिना वेतन काटे बिल सीधे डीआईओएस को प्रेषित कर दिया था। इस कारण उसे भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें