फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी का निधन

Wed, 09 Dec 2015 10:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरी ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी का आकस्मिक निधन हो गया है। पूर्व एमएलसी के भाई व चार दशकों तक लगातार प्रधान रह चुके राम नरेश वर्मा के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कई विधायक जिला पंचायत सदस्य प्रधान व भारी संख्या में अन्य लोगों ने पैतृक गांव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


मंगलवार रात को मंगलपुरवा गांव निवासी रामनरेश वर्मा (70) पुत्र बैजनाथ वर्मा का सांस की बीमारी के चलते अचानक निधन हो गया। पूर्व एमएलसी रामपाल वर्मा के भाई रामनरेश वर्ष 1967 से 2010 तक ग्राम पंचायत ककरी से प्रधान रहे तथा 2010 ग्राम पंचायत के आरक्षण के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

 तृतीय चरण में हुए चुनाव में एक बार फिर ककरी से प्रधान पद के प्रत्याशी थे। निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा भारी संख्या ग्रामीण व क्षेत्र के लोग सुबह से जमा होने लगे। विधायक राममगन रावत, विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख गोविंद प्रसाद शुक्ला, प्रवेश सिंह, गोमती यादव, मुन्नू यादव, सपा अध्यक्ष दिख हरन यादव, हरीराम यादव, लल्लू यादव आदि ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें