फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जुलूस के साथ पेश की चादर, मांगी दुआ

Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। कौमी एकता का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर सफर के मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को देश के कोने-कोने से जायरीन के आने का सिलसिला तेज हो गया है। तीन दिवसीय इस मेले में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं और वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर परिवार व मुल्क की सलामती की दुआ मांगते हैं। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है l
विज्ञापन



देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर लगने वाले सालाना सफर मेले में बड़ी संख्या में जायरीन आ रहे हैं। मजार पर होने वाले पारंपरिक कार्यक्रमों में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे हाज़ी वारिस अली शाह का जिक्र किया गया। शाम को जुलूस के साथ चादर पेश की गई। मजार ट्रस्ट के मुताबिक यदि बृहस्पतिवार को चांद निकलता है तो रात भर महफिले समां का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह 4:13 बजे वारिस बाबा का कुल होगा। चांद न निकलने पर कुल की रस्म का कार्यक्रम एक दिन बाद होगा।



मेले में 10 उप निरीक्षक, 40 सिपाही, एक महिला उपनिरीक्षक, 10 महिला आरक्षी सहित एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मजार परिसर में शादी वर्दी में भी महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। मेले में मनचलों पर शिकंजा करने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें