फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रोस्टर बनाकर कराएं तीन माह के अनाज का उठान

Sat, 14 Mar 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कार्डधारकों को जून माह तक अनाज अप्रैल माह में ही देने की तैयारी चल रही है। उधर, गेहूं की खरीद भी शुरू होने वाली है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियाें की समीक्षा करते हुए कहा कि तीन माह के अनाज की उठान किस प्रकार से की जानी है। इसका पूरा रोस्टर तैयार कर लें उसी के तहत उठान कराएं, जिससे कार्डधारकों को शासन की मंशानुरूप सही समय पर अनाज मिल सके।
विज्ञापन

जिला खााद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अप्रैल माह में वितरित होने वाले अनाज का उठान कराया जा रहा है। मई और जून माह में वितरित होने वाले अनाज की उठान अप्रैल माह में कर ली जाएगी इसको लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। डीएम को बताया कि इस बार गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि इसके लिए जिले भर में 84 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए है, जिनके माध्यम से सीधे किसानों से गेहूं की खरीद की जानी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अनाज का वितरण शासन के निर्देशानुसार किया जाए। इसलिए अनाज का उठान निर्धारित समय पर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद सीधे किसानों से की जाए इसके लिए किसानों से संपर्क कर उन्हें सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। इस मौके पर एडीएम निरंकार सिंह, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें