फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क सुरक्षा पर जागरूकता, स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी

Sat, 14 Mar 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को सुभाष आदर्श इंटर कॉलेज कुरौली में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई से हुई।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवक प्रेम नारायण गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि स्वयंसेविका अंशिका और सलोनी ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीताराम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है। उन्होंने सभी को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति नियंत्रित रखने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग कृष्ण यादव ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, बचाव के उपायों और दुर्घटना के समय घायलों की सहायता के बारे में जानकारी दी। बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, शराब पीकर वाहन न चलाना तथा दुर्घटना होने पर तुरंत 108 या 112 पर सूचना देना कई जिंदगियां बचा सकता है। इस मौक पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीप्ति पोरवाल, दीपक, दिव्यांशु अवस्थी, अनुराग, मान्या, खुशी सैनी, अंजली सोनी, अंशिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें