फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीरंदाजी में प्रयागराज का रहा दबदबा

Wed, 13 Mar 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पीएसी वाहिनी परिसर में 11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक ऑर्चरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। प्रयागराज जोन की टीम 617 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में प्रयागराज जोन के आरक्षी सौरभ मौर्य ने बाजी मारी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के 12 जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में 30 मीटर प्रतिस्पर्धा के चार पंक्तियों का मुक़ाबला हुआ। इसमें प्रयागराज जोन की टीम 617 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। 608 अंकों के साथ पीएसी मध्य ज़ोन की टीम दूसरे व 574 अंकों के साथ पीएसी पूर्वी जोन की टीम तीसरे स्थान पर है। तीरंदाजों ने निशाना लगाया और लक्ष्य भेदकर अपनी प्रतिभा दिखाई।


पुरुषों की 30 मीटर की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में प्रयागराज जोन के आरक्षी सौरभ मौर्य 167 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। पीएसी पूर्वी जोन के मुख्य आरक्षी जयदीप कुशवाहा 167 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और पीएसी मध्य जोन के राहुल मणि ने 165 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सेनानायक सुनील कुमार, रवि त्रिपाठी, शिविरपाल उमेश कुमार राय, सहायक शिविरपाल दिनेश पांडे ,सूबेदार मेजर सचिदानंद दीक्षित, भोलेंद्र प्रताप सिंह, पीसी चंद्रेश राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उधर, प्रतियोगिता में बुधवार को 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में सभी 12 जोन के महिला व पुरुष प्रतिभागी अपनी निशानेबाजी की कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक जोन के चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे और खिलाड़ियों को छह राउंड में अपनी प्रतिभा दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें