रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट में जिला पंचायत की करीब चार करोड़ की लागत वाली 16 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण मंगलवार को राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया। पटेल पंचायती महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
मंत्री ने दिलोना गांव में भगवानपुर संपर्क मार्ग से होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक सीसी सड़क का निर्माण, भगवानपुर से वृन्दावन वाया उमरापुर रायसाहब तक अनुरक्षण कार्य, भुडेहरी गांव तक खड़ंजा निर्माण, दुल्हादेपुर गांव में नाला निर्माण कार्य, भगवानपुर संपर्क मार्ग से रोशनलाल पुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड, तासीपुर गांव में आरसीसी नाला निर्माण, मऊ संपर्क मार्ग से गढ़ी तक सीसी रोड, भेंदुआ ब्रह्महनां संपर्क मार्ग से धुनौली संपर्क मार्ग तक लेपन कार्य, मऊ-कंधईपुर संपर्क मार्ग वलिया गांव तक लेपन अनुरक्षण कार्य, थोरथिया डामर रोड से राघवपुर गांव की सीमा तक सीसी रोड का शिलान्यास किया।
इसी तरह पहलवानपुरवा संपर्क मार्ग से पहलवानपुरवा गांव होते हुए लोनियनपुरवा तक लेपन कार्य, राजेपुर गांव में नहर पुलिया से ईटहुआ संपर्क मार्ग तक लेपन कार्य, भद्दू का पुरवा संपर्क मार्ग से गढ़ी तक लेपन कार्य, धुनौली ठाकुरान में अवशेष आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वीर उमरापुर चौराहे से खेवराजपुर तक लेपन कार्य, काशीपुर गांव में नाला निर्माण कार्य सहित 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उधर, सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के नसीरपुर व रामापुर गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण मंगलवार को विधायक दिनेश रावत ने किया।