फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पूर्व प्रधान की मौत, 17 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना की चपेट में आए एक पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवारीजनों ने केजीएमयू में भर्ती कराया था। कोरोना से जिले में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। एक मासूम समेत 17 और लोग पाजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमितों के इलाकों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मनोधरपुर निवासी पूर्व प्रधान ननकऊ सैनी (55) की बुधवार को केजीएमयू में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि 14 दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर कोरोना की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीएचसी त्रिवेेदीगंज अधीक्षक डॉ. महमूद खान ने बताया कि मनोरधरपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है लेकिन अभी शव गाव नहीं आया है, शव गांव पहुुंचने पर प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया जाएगा और परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से 74 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें