फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बोलेरो सवार पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। गोद भराई कार्यक्रम से बुधवार देर शाम लौट रहे एक बोलेरो को अयोध्या राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अयोध्या जनपद के रजागंज निवासी राम भरोसे अपने परिवार के साथ बोलेरो से बाराबंकी के पास शोभापुर गांव में पोते की शादी के लिए लड़की देखने गए थे।
वहीं पर गोद भराई की रस्म करने के बाद वह सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। तभी लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर दरियाबाद ओवरब्रिज से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बोलेरो में साइड मार दी, जिससे बोलेरो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सभी लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को वाहन से बाहर निकलवा कर इलाज के लिए सीएचसी भिजवा दिया। घायलों में बोलेरो चालक मायाराम निवासी रजागंज, राम भरोसे, ननकू निवासी माजनपुर, शांति तथा यश कुमार शामिल है। सीएचसी पर चिकित्सकों ने चालक को जिला अस्पताल रेफर दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें