फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिले के 22 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा आज

Sun, 09 Feb 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ फरवरी से 16 मार्च तक संचालित होने जा रही हैं। रविवार को 22 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी जिसमें 3745 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से विशेषज्ञ परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कुल 182 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। रविवार को 22 केंद्रों पर 16 परीक्षकों द्वारा पांच विषयों की परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पांच सचल दल गठित किए गए हैं।

प्रयोगात्मक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा में रसायन विज्ञान में 1679, भौतिक विज्ञान में 1214, जीव विज्ञान में 673, सैन्य विज्ञान में दस व भूगोल में 169 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें