फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली व्यवस्था चरमराई, 869 गांवों में आपूर्ति ठप

Thu, 02 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी। रातभर बिजली न मिलने से घरों में अंधेरा रहा और सुबह दैनिक कामकाज बाधित रहे। कोटवाधाम, देवीगंज, रामसनेहीघाट और मोहना के बिजली उपकेंद्रों पर मेन लाइन और फीडर टूटने के चलते करीब 869 गांवोंं की आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही। पेड़ गिरने और तार टूटने की वजह से कई जगह बिजली पूरी तरह से फेल हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कोटवाधाम उपकेंद्र पर देर शाम तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के बीच 33 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। इसके बाद उपकेंद्र की पूरी सप्लाई बंद हो गई। रात एक बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान कोटवाधाम, रानीकटरा, बिबियापुर, तासीपुर, सरायरज्जन, पत्तीपुर, गोपालपुर, आरियामऊ, सनावा, मरौचा, कोठीडीहा, रानीपुरवा, हरहरी, अमनियापुर सहित करीब 65 गांव अंधेरे में डूबे रहे। जेई रामनरायन ने बताया कि पेड़ की डाल काटकर हटाने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई।


देवीगंज उपकेंद्र भी फेल
देवीगंज में रात करीब दो बजे तेज हवाओं और बारिश के कारण उपकेंद्र के छह फीडर सुबेहा, हाजीपुर, सिद्धौर, देवीगंज, मचपुरा और कोठी एक साथ बंद हो गए। मुख्य संचालन भी फेल हो गया और पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। करीब चार सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश और अंधेरे के चलते लाइनमैन रातभर फील्ड में नहीं उतर पाए। सुबह होते ही टीम ने मरम्मत शुरू की, लेकिन दोपहर तक कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन



रामसनेहीघाट और मोहना में भी हालात गंभीर
रामसनेहीघाट क्षेत्र में देर रात तेज आंधी और बारिश से 300 गांवों की बिजली ठप रही। कोटपुरवा, पूरेचुरई, कोटवा सड़क, बडेला, नारायनपुर, लालपुर, सुरजवापुर, मेडूवा, बाबा पुरवा, रेहरिया, लालुपुर, सनौली और कोडरी सहित ग्रामीण अंधेरे में रहे। मोहना उपकेंद्र पर भी रात 12:30 बजे से करीब 104 गांव की विद्युत आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि लालुपुर और दिलोंना व बडेला गांव के पास तार टूट गया था। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें