फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधे शहर की बिजली छह घंटे गुल, कारोबार पर भारी मार

Mon, 12 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत पेड़ों की कटाई और छंटाई के चलते रविवार को लगातार दूसरे दिन शहर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फैजाबाद रोड और नागेश्वरनाथ फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रही। बिजली विभाग की पूर्व सूचना के चलते लोगों ने पानी का इंतजाम कर लिया, जिससे पेयजल संकट नहीं हुआ। हालांकि, लंबे शटडाउन से कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सट्टी बाजार, कटरा और फैजाबाद रोड जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली न होने से व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारी फन्ने, दिनेश, सदफ और जगदीश ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान, बिलिंग मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ। सत्यप्रेमी नगर निवासी अमित वर्मा ने बताया कि दोपहर की उमस में इन्वर्टर जवाब दे गए, जिससे परेशानी बढ़ गई। वहीं, नागेश्वरनाथ मोहल्ले के राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बाजार में जनरेटर चलाने से व्यापारियों का खर्च बढ़ गया।

अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की छंटाई जरूरी थी। सुरक्षा के मद्देनजर शटडाउन लिया गया था। शाम चार बजे सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर का सामान और 960 मीटर बिजली तार चोरी

रामसनेहीघाट। विद्युत उपखंड के हथौंधा और गाजीपुर फीडर क्षेत्र में बिजली उपकरण चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। अवर अभियंता सुरेंद्र नाथ यादव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पहली घटना सूरजवापुर मजरे लालपुर राजपुर की है। यहां निजी नलकूप पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद चोर ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान और तेल निकाल ले गए।

दूसरी घटना गाजीपुर फीडर पर तासीपुर और पहलवान पुरवा के बीच हुई। यहां आंधी-तूफान से टूटी 11 केवी लाइन के छह स्पैन का करीब 960 मीटर रैबिट कंडक्टर तार चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन


सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें