बाराबंकी। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट के चलते मरकामऊ फीडर से जुडे़ सौ गांव की 80 हजार की आबादी की शनिवार रात भर बिजली गुल रही। सूचना के बावजूद रविवार शाम फॉल्ट दुरुस्त न होने से आपूर्ति को शुरू नहीं हो सकी। सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र के मरकामऊ फीडर को जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइन में शनिवार की रात करीब नौ बजे फाल्ट आ गई।
इसके चलते मरकामऊ फीडर से जुडे़ करीब सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना देने के बावजूद क्षेत्र के कटका, मरकामऊ, बरदरी, हजरतपुर, सोधवा, किन्तूर, अमरा कटेहरा, अलीनगर, कटोरवा समेत सौ गांवों की 80 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रही। ग्रामीण रविवार दिन भर आपूर्ति चालू होने का इंतजार करते लेकिन फॉल्ट शाम तक ठीक नहीं हो सकी थी। अभियंताओं का कहना था कि फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।