फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की टीमें ने खेले मैच

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबूू स्टेडियम में शनिवार को पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयी खो-खो महिला प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। खो-खो खेलने के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश के 34 विश्वविद्यालयों की टीम ने अपनी आमद कराई है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला दिल्ली व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम के बीच हुआ। इसमें दिल्ली की टीम ने बुंदेलखंड की टीम को एक इनिंग से पराजित किया। एक मुकाबला एलपीयू विश्वविद्यालय फगवाड़ा व इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच हुई हुआ। इसमें एलपीयू विश्वविद्यालय की टीम ने एक इनिंग से जीत पक्की की। सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ से हुए मुकाबले में चौधरी रनवीर सिंह जींद विश्वविद्यालय की टीम ने तीन प्वाइंट से जीत दर्ज कराई। अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने वाक ओवर पाकर अगले राउंड में अपनी जगह बनाई। देर रात तक हुए मुकाबलों के परिणाम रविवार को जारी किया जाएगा। निर्णायक मंडल में जगेसर सैनी, मुकुल, संदीप, उमेश यादव, सरवरे आलम, ओम शिव तिवारी, विजय प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें