फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आलू की कीमतों में उछाल, चमके किसानों के चेहरे

Tue, 12 Mar 2024 12:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। आलू की कीमतों में आए जबरदस्त उछाल से किसानों के चेहरे चमक उठे हैं। आलू की कम पैदावार व मंडियों में देवा-फतेहपुर पोटैटो बेल्ट के आलू की भारी मांग के चलते आलू का भाव सोमवार को प्रति क्विंटल 1600 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे किसान गदगद हैं। वहीं व्यापारियों के अनुमान फेल साबित हो रहे हैं। आलू कम होने के कारण कोल्ड स्टोरेज पर न भरने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में तमाम कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने खुद किसानों का आलू खरीद कर स्टोर में भंडारण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



कई वर्षों के बाद आलू की कीमतों में आए जबरदस्त उछाल ने किसानों के चेहरे पर रंगत ला दी है। उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूरे जनपद में इस बार 22000 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू बोया गया था। जिसके सापेक्ष 67 कोल्ड स्टोर वर्तमान में संचालित हैं, जिनमें करीब साढ़े छह लाख मीट्रिक टन आलू का भंडारण हो सकता है। आलू कम होने से कोल्ड स्टोर संचालक भी अपना स्टोर भरने के चक्कर में किसानों को अधिक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।


हाल यह है कि किसानों को तमाम कोल्ड स्टोर बोरा, ट्रांसपोर्टिंग आदि एडवांस के रूप में दे रहे हैं। अभी तक पूरे जनपद में अनुमानित 50 प्रतिशत तक ही कोल्ड स्टोर में आलू आ सका है। वर्तमान में आलू का भाव 1600 रुपये प्रति क्विंटल है, जिससे किसानों को 1450 रुपये से अधिक का भाव खेतों में मिल रहा है। आलू किसान राम नरेश मौर्य, परवेज यादव, भानु सिंह ने बताया कि कई वर्षों के बाद अच्छा भाव मिला है।
विज्ञापन







व्यापारी बोले, मंडियों में मांग से बढ़े दाम
आलू कारोबारी शरीफ राइन ने बताया कि इस बार गाजीपुर, बिहार, बलिया, झारखंड, नेपाल, बांगरमऊ, सलोन, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया की मंडियों में देवा-फतेहपुर पोटैटो बेल्ट के आलू की खूब मांग है। इसके चलते आलू के भाव में जबरदस्त उछाल है और आगे भी यह महंगाई बने रहने की संभावना है। आलू कारोबारी राशिद राईन ने बताया कि प्रतिदिन आलू के भाव में उछाल आ रहा है। अब आलू के भाव कम होने की संभावना नहीं दिख रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें