फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 और मिले कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिलने से स्थित बिगड़ती जा रही है। जांच रिपोर्ट में पुलिस वालों के परिवारीजन भी संक्रमित पाए गए। इनके साथ ही जिले में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए इनके परिवार के करीब 60 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। संक्रमितों के वार्ड और गांव की सीमाओं को सील कर आवागमन पर बंद कर दिया गया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में पुलिस लाइन का एक सिपाही, एसपी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के परिवारीजन भी चपेट में आ गए हैं। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने की वजह से महर्षिनगर के रहने वाले मां बेटे भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा शहर के अभय नगर मोहल्ले का रहने वाला एक व्यक्ति, फतेहपुर तहसील के औरंगाबाद की रहने वाली एक महिला, फतेहपुर कस्बे का एक युवक तथा जहांगीराबाद क्षेत्र के बेरहरा गांव की रहने वाली दो महिलाएं और एक युवक भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए गांव और वार्डों की सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा इनके परिवार के करीब 60 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कराई शुरू करा दी गई है। सफेदाबाद का सरथरा, मौथरी, शहर का नवीगंज और सिविल लाइन के रहने वाले चार युवक कोरोना पाजिटिव पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराते हुए वार्ड और गांव की सीमाओं को सील कराते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें