फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर गई दो युवकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के दो स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। क्षेत्र में शुक्रवार रात ग्राम कटियारा मजरे देवली निवासी सरवन (28) पुत्र राजकुमार वर्मा खेत में पानी भरने के लिए जा रहा था। पुलिस के मुताबिक रेलवे लाइन पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर जीआरपी बुढ़वल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं शनिवार सुबह ग्राम सुरवारी निवासी कपिल (22) पुत्र रामानंद गोंडा जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल कपिल को आसपास के लोग जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें