फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और प्रवासी मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर आई जांच रिपोर्ट में जिले के आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनके परिवार के 51 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया। ये सभी लोग पिछले दिनों दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से आए थे। जिले में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 420 पहुंच गई जिनमें 309 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक युवक देवा क्षेत्र के रमड़ा गांव का रहने वाला है। यह युवक दो जुलाई को मुंबई से आया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसी क्षेत्र के जवाहर नगर मित्तई का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। यह युवक मुंबई से लौटा था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। युवक की गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
सिद्घौर क्षेत्र के पश्चिम बेलाव गांव का एक युवक 25 जुलाई को अहमदाबाद से आया था। जांच रिपोर्ट में पाजिटिव पाया गया है। युवक को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल भेजा गया है। परिवार के छह लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसी क्षेत्र के औसारी गांव का रहने वाला एक युवक एक जुलाई को मंबई से आया था और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के चार लोगों होम क्वारंटीन कराया गया है। युवक के गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को दिल्ली से लौटा टिकैतनगर क्षेत्र के सरायं दुनौली का एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी क्षेत्र के भवनियापुर का रहने वाला भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 29 जुलाई को दिल्ली से आने के बाद से होम क्वारंटीन था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों युवकों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के 13 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर आवागमन रोक दिया गया है। इसके अलावा निंदूरा ब्लॉक के खिंझना गांव का रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक की जांच राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई थी। जांच में युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। युवक को उपचार के लिए चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गत दिनों दिल्ली से लौटा हैदरगढ़ क्षेेत्र के शिवराजपुर गांव का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। वहीं गांव की सीमाओं को रात में ही सील कराते हुए आवागमन पर पूरी तरह से रोक दिया है। युवक के परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम हैदरगढ़ योगेन्द्र कुमार ने शिवराजपुर गांव में कोरोना का मरीज पाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें