फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मेंथा की फसल की ढुलाई करने के दौरान किसान के बेटे को सांप ने डस लिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया। यह हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में हुआ। रविवार को गांव के राजेश वर्मा का 14 वर्षीय बेटा सनी खेत में कटी पड़ी मेंथा की फसल की ढुलाई कर रहा था। इस दौरान फसल में छिपे सांप ने उसे डस लिया। सनी की हालत बिगड़ती देख परिवारीजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सनी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सनी की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल राममिलन वर्मा ने बताया कि किसान के बेटे की सर्पदंश से मौत हो गई है। परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें