फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता व पुत्र समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिल्ली से लौटे पिता-पुत्र समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार दोपहर आई जांच रिपोर्ट के बाद फतेहपुर क्षेत्र के तीनों लोगों को उपचार के लिए हिंद अस्पताल भेजा गया है। युवक के परिवारीजनों व संपर्क में आने वाले 15 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही गांव की सीमाओं को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन शुरू कराया गया है। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केस 41 हो गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिले तीनों लोग रसूलपुर गांव के रहने वाले हैं। संक्रमितों में एक व्यक्ति के साथ उसके दो बेटे हैं। प्रशासन के मुताबिक ये तीनों दिल्ली में रहते थे। चार जून को घर लौटे थे। जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन ने तीनों को होम क्वारंटीन करा दिया था। संदेह के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों का नमूना जांच के लिए भेजा। सोमवार दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम पंकज सिंह और सीओ अरविंद कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और तीनों पीड़ितों को उपचार के लिए एंबुलेंस से हिंद अस्पताल भेजा। परिवार और तीनों के संपर्क में आने वाले 15 लोगों को आचार्य चंद्रदेव इंटर कॉलेज में होम क्वारंटीन कराया है। एसडीएम ने बताया कि गांव की सीमाओं को सील कराते हुए आवागमन पर पूूूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें