बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर जीप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा बारा गांव के पास रविवार सुबह हुआ। पुलिस के मुताबिक बारा निवासी संतोष कुमारी (55) पत्नी श्याम सुंदर हाईवे पाकर खेत जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।