फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मृत व्यक्ति की बेटी बन लाखों की जमीनें हड़पीं, चार पर रिपोर्ट

Sat, 18 Apr 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में आठ साल पहले मृत हो चुके किसान की फर्जी तरीके से बेटी बनाकर उनकी लाखों रुपयों की तीन जमीन को हड़पने व बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी स्कूल से फर्जी मार्कशीट व परिवार रजिस्टर की नकल बनवाकर पूरी जमीन की वरासत करा ली गई। जमीन को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने चार लोगों पर धोखाधड़ी व कूटरचना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला के सालपुर मसुरिहा निवासी लालता प्रसाद ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय से शिकायत कर बताया कि इनके सगे चाचा परशुराम की मौत 16 मई 2018 को हुई थी। परशुराम के कोई संतान नहीं थी। इनकी बेशकीमती जमीन जायदाद हड़पने के लिए रामनगर के सरसंडा की अनीता, सूरतगंज के प्रमोद कुमार दीक्षित व रजनीश कुमार तथा मोहम्मदपुर खाला के जयकरन ने योजना तैयार की।
अनीता को मृतक परशुराम के बेटी बनाते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर नौबस्ता से वर्ष 2008 की कक्षा आठ उत्तीर्ण करने की फर्जी मार्कशीट बनवाई। इसी के सहारे सचिव से परिवार रजिस्टर नकल तैयार करावा ली और रामनगर तहसील में न्यायालय को गुमराह करते हुए परशुराम की जमीन की वरासत करवा ली।
विज्ञापन

समस्त जायदाद का प्रमोद व राजनीश के नाम इकरारनामा करवा दिया गया। इसके बाद चार लोगों को जमीन का बैनामा कर दिया गया। शिकायत के बाद अंकपत्र फर्जी होने की पुष्टि खण्ड शिक्षा अधिकारी और मृतक की बेटी न होने की पुष्टि नायब तहसीलदार की अदालत ने की।
विज्ञापन

एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रमोद कुमार दीक्षित, रजनीश कुमार, अनीता व जय करन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें