फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्लाॅट के नाम पर 17 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर पर प्राथमिकी

Sat, 18 Apr 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ निवासी एक व्यक्ति से प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित गंगा विहार कॉलोनी निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 में वह प्लॉट खरीदने के लिए गोमतीनगर के वास्तु खंड निवासी लालधर त्रिपाठी से मिले थे। आरोपी ने खुद को चंद्रलोक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का संचालक बताते हुए जमीन खरीद-बिक्री का काम करने की बात कही।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने बाराबंकी के असेनी गांव के पास 1800 वर्ग फीट का प्लॉट 19.80 लाख रुपये में देने का सौदा तय किया और बुकिंग करा ली। इसके बाद संतोष सिंह ने अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोप है कि इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें रसीद भी दी गई।
विज्ञापन

संतोष सिंह का कहना है कि भुगतान के बावजूद आज तक प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई और अब आरोपी लगातार टालमटोल कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभूतिखंड थाने में भी शिकायत की गई थी, जहां 28 नवंबर 2025 तक पैसा वापस कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक रकम नहीं मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें